Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 4, 2026

डेलॉयट में एमआईईटी के 60 छात्रों का प्लेसमेंट, 7.60 लाख का पैकेज

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 60 छात्र-छात्राओं का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी डेलॉयट में एनालिस्ट- टेक्नोलॉजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 7.60 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलेगा।


चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी ने प्री-प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन, एप्टीट्यूड टेस्ट, टेक्निकल इंटरव्यू और एचआर इंटरव्यू आयोजित किए। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 60 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया। एमआईईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीकों, अत्याधुनिक इंडस्ट्री टूल्स एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। यही कारण है कि एमआईईटी के छात्र न केवल प्रतिष्ठित कंपनियों में बेहतर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि भविष्य में उद्यमिता एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल तथा कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here