Breaking

Your Ads Here

Friday, July 3, 2026

सीखने की ललक ही सफलता की पहली सीढ़ी है। —मेजर डॉ. संजय सोहनी

• माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के तृतीय दिवस नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, छात्र हितैषी योजनाओं एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेजर डॉ. संजय सोहनी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच के साथ महाविद्यालयीन जीवन की शुरुआत करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में डॉ. अंजली पाल ने विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. शैलेंद्र पिपरिया एवं डॉ. प्रियंका ढलवानी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों, बहुविषयक शिक्षा तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध नए अवसरों से परिचित कराया। डॉ. अमित पांचाल ने परीक्षा पद्धति एवं मूल्यांकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की।


डॉ. स्मिता चैतन्य ने स्वामी विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल की गतिविधियों एवं रोजगारोन्मुखी अवसरों पर प्रकाश डाला। छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा पठौते ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।

डॉ आनंद ठाकुर ने महाविद्यालय में अनुशासन की आवश्यकता से परिचित कराया।डॉ जतिन वर्मा द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रंथपाल डॉ. प्रेमलता चौरसिया ने महाविद्यालय के पुस्तकालय, ई-रिसोर्स, पुस्तक निर्गमन व्यवस्था तथा उपलब्ध अध्ययन संसाधनों की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रगति जैन ने एबीसी आईडी, अपार आईडी, स्वयं पोर्टल एवं युवा उत्सव की जानकारी प्रदान की।

क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बबीता अग्रवाल ने खेल विभाग, ईको क्लब तथा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। डॉ. निशांत मिश्रा ने एंटी रैगिंग, ई-पंजीयन, एनसीसी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पुस्तक वितरण योजना की जानकारी प्रदान की। डॉ. हितेंद्र  बारगल द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारियां दीजिए दी‌।

डॉ. साधना सचदेवा ने नशा मुक्ति अभियान एवं रेड रिबन क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि हिंदी विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बाऊ पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा कर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। दिक्षारंभ समारोह मैं शामिल होने वाले सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की पारितोषिक प्रदान किए गए।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशांत मिश्रा ने किया। अंत में डॉ. पुष्पा पठौते ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं 517 नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here