नित्य संदेश, इंदौर। आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दिनांक 01 जुलाई से 03 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण, शैक्षणिक गतिविधियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना है।
दिनांक 01 जुलाई 2026 को इंडक्शन कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर छात्राओं का स्वागत एवं परिचय सत्र के साथ ही शिक्षकों और छात्राओं हेतु मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, सेमेस्टर प्रणाली एवं उच्च शिक्षा के नवीन आयामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
दिनांक 02 जुलाई 2026 को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य, एबीसी (Academic Bank of Credits), पूर्व छात्राओं के अनुभव साझा करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता एवं नशामुक्ति सामाजिक उत्तरदायित्व, छात्रवृत्ति योजनाएं, युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक गतिविधियां, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.)
दिनांक 03 जुलाई 2026 को कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर संस्थागत गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, छात्राओं को एंटी रैगिंग, लैंगिक संवेदनशीलता, पुस्तकालय एवं ग्रंथालय सेवाएं, शिकायत निवारण प्रणाली, खेलकूद गतिविधियों एवं कैरियर मार्गदर्शन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया।
महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. रेणुका उपाध्याय, डॉ. मनीषा जोशी, डॉ. सुनीता जैन, डॉ. शुभी परिहार, डॉ. कुमकुम भारद्वाज, डॉ. पूजा जैन, डॉ. शीतल झा, डॉ. देवेंद्र कुमरे, डॉ. सुचित्रा हरमलकर, डॉ. शीतल ब्राह्मणे, डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. रजनी भारती, डॉ. स्वाति सोनी, डॉ. योगिता मांडलिक, डॉ. बी.जे. पाटिल, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. अंतिमबाला शास्त्री एवं डॉ. प्रियंका जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह इंडक्शन कार्यक्रम नवप्रवेशित छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफल, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय महाविद्यालय की आयोजन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 प्राध्यापक एवं लगभग 351 छात्राएँ लाभांवित हुई ।

No comments:
Post a Comment