Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 12, 2026

स्कूल प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम इकला रसूलपुर स्थित जामियातुस्सालीहात गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक अभिभावक ने पहुंचकर समस्त स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए विद्यालय प्रबंधन को जान से मारने की धमकी दी। जिससे विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। 

विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल रहमान ने थाने में तहरीर देते आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही सफीक अहमद पुत्र खैरात अली की पुत्री उनके विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा है, वहीं शनिवार को वह स्कूल बिना कुछ खाए भूखे पेट आ गई। जिस कारण तबीयत खराब होने पर उसको चक्कर आ गए। उसकी कक्षा अध्यापक ने उसकी हालत खराब देखते हुए उसको फर्स्ट एड दी और खाना खिलाया। जिसके बाद छात्रा की तबीयत ठीक हो गई तथा प्रबंधक ने छात्रा के परिजनों को सूचित करते हुए छात्रा को घर ले जाने के लिए कहा। जिस पर छात्रा के पिता सफीक अहमद ने स्कूल में पहुंचकर अध्यापिकाओं के साथ गाली गलौज करते हुए स्कूल के प्रबंधक अब्दुल रहमान को जान से मारने की धमकी दी। वही सफीक अहमद के इस बर्ताव से छात्राओं व अध्यापिकाओं में डर का माहौल है। 

विद्यालय प्रबंधक अब्दुल रहमान ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति आए दिन कुछ ना कुछ बहाना करके झगड़ा करने की फिराक में रहता है। उन्होंने थाने में तहरीर देते हुए उक्त व्यक्ति से विद्यालय को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद कार्य की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here