Breaking

Your Ads Here

Friday, July 24, 2026

भाकियू इंडिया ने किया जेन-जी के आंदोलन को समर्थन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली के जंतर मंतर में जेन-जी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन इंडिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। भाकियू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अपना समर्थन पत्र सौंपा और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेन्द्र प्रधान का त्याग-पत्र नहीं लिया जाता, तब तक इस आंदोलन में रोज़ाना यूनियन के कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस आंदोलन ने साबित कर दिया है कि नरेन्द्र मोदी देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित रहे हैं, जो अपने मंत्री से त्याग पत्र नहीं ले पा रहे। ऐसा क्या कारण है कि मोदी सरकार पूरे देश के नौजवान छात्रों का भविष्य दांव पर लगा रही है? पर जिम्मेदारी तय नहीं कर पा रही। जिन छात्रों ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया, उनकी हत्या के आरोपी को बचाने का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, ऐसा कुकृत्य इस तानाशाही सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष अग्रवाल, सलीमुद्दीन शाह, डा. संजीव अग्रवाल, फिरोज आलम, दीपांशु तितौरिया, हारुन राणा, आदेश राठी, सरदार अमनदीप सिंह, हाजी इमरान त्यागी आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here