• जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुआ बड़ा हादसा, बिजली के तारों से टच हुई बग्गी
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में शुक्रवार को निकाली जा रही जगन्नाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यात्रा का रथ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे रस्सा खींच रहे एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक 25 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान सचिन पुत्र नंदकिशोर निवासी मोहल्ला गांधारी दरवाजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नगर में पिछले 7 वर्षों से जगन्नाथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। शुक्रवार को ओम पब्लिक
स्कूल के पास से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जैसे ही श्रद्धालुओं ने रस्सा खींचकर झांकी वाली बग्गी को आगे
बढ़ाना शुरू किया, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन
लाइन से बग्गी टच हो गई और करंट पूरे रस्से में फैल गया। हादसे में लखनऊ हाल निवासी वृंदावन के महाराज राजेश मिश्रा, चेतन पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला माता वाला, लता पत्नी भोपाल निवासी ग्राम बहलोलपुर, प्रियांशु, विवेक निवासी ग्राम औरंगाबाद, विशेष धामा, शिवम, यश, मनीष, पीहू समेत एक दर्जन श्रद्धालु
गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया
और देखते ही देखते सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
घटना से
परिवार में मचा कोहराम
सूचना पर थाना प्रभारी सुधीश सिरोही तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और
स्थिति को संभालते हुए सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती
कराया, जहां सचिन की उपचार के दौरान
मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस-प्रशासन
ने यात्रा को रोका
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभिजीत, एसडीएम मवाना संतोष कुमार, सीओ मवाना पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों
को शांत कराया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यात्रा को रोक दिया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment