नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भीषण गर्मी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का हवाला देते हुए परिषदीय और निजी स्कूलों के समय
में परिवर्तन की मांग उठी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उप्र की
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब ने इस संबंध में आयुक्त को पत्र भेजा है।
पत्र की प्रतिलिपि डीएम को भी प्रेषित की गई है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि डीएम के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी द्वारा 15 जुलाई 2026 को समस्त परिषदीय / राजकीय / सहायता प्राप्त /
मान्यता प्राप्त / सीबीएससी / आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम
के स्कूलों का संचालन समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया था। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय शामिल हैं। काजी शादाब ने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रतिदिन 5 घंटे की पढ़ाई निर्धारित है, जिसके अनुसार सप्ताह में 29 घंटे पढ़ाई अनिवार्य है।
कहा कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय
परिवर्तन तत्काल प्रभाव से किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आयुक्त से अनुरोध किया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर
कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी
कराए जाएं।

No comments:
Post a Comment