Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 12, 2026

"एक पौधा लगाना और उसकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है"

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 71 बटालियन एनसीसी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर मेरठ के एनसीसी कैडेट्स ने वन महोत्सव महायज्ञ 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। 

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं एएनओ डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि "एक पौधा लगाना और उसकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।" कार्यक्रम में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here