नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दोनों एनसीसी इकाईयों के 10 कैडेट्स को बी सर्टिफिकेट प्रदान किए गए तथा प्रत्येक कैडेट को 5-5 पौधे देकर उन्हें लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी दी गई। इस वर्ष महाविद्यालय एनसीसी के 10 बच्चों ने बी सर्टिफिकेट की परीक्षा दी थी हर्ष का विषय है कि परीक्षा देने वाले सभी कैडेट्स उत्तीर्ण हो गए। 02 कैडेट्स ने एल्फा ग्रेड प्राप्त किया।
प्राचार्या प्रो० अंजू सिंह ने सभी बच्चों को बधाई दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में आन्ध्र प्रदेश से भ्रमण कर लौटी अंडर ऑफिसर आँचल को भी प्राचार्य द्वारा शुभकामनाएँ दी गईं । प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि ‘अभियान का उद्देश्य वृक्षारोपण के कार्य को निरंतर करते रहना है तथा एक पेड़ माँ के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के प्रति सम्मान के साथ जोड़ना है। शासन के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत एनसीसी इकाई द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ कमान अधिकारी कर्नल होपिंदर ठाकुर के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत अमरुद , जामुन के फलदार पौधे का रोपण प्राचार्य द्वारा किया गया । एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार ने भी एनसीसी कैडेट्स के साथ जामुन के पौधे का रोपण किया। कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर तथा महाविद्यालय के सामने नवनिर्मित पार्क में जामुन, अमरुद, बॉटल ब्रश, शीशम, आंवला, अर्जुन, नींबू आदि के फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया । अभियान में अंडर ऑफिसर आंचल, रिया , पूर्णिमा, महक , तनुषा, भूमिका, सपना, प्रीति आदि कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की ।

No comments:
Post a Comment