रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बीती रात क्षेत्र के गांव मवी में अज्ञात चोरों ने करीब एक दर्जन ट्यूबबेल केबिल स्टार्टर चोरी कर ले गये। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
सोमवार की बीती रात ग्राम मवी में किसान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि किसान मामराज सिंह, जनेश्वर त्यागी, अमित त्यागी, हरेंद्र त्यागी, योगेश, जितेंद्र, विक्रम, मुकेश, टीकाराम, अभिषेक, दुष्यंत, संजय आदि की ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने कुंभबल कर केवल स्टार तांबे के उपकरण चोरी कर लिए।
सुबह जब किसान खेतों पर कृषि कार्य के लिए पहुंचे तो उनके होश उड़ गए तथा आसपास के किसान इकट्ठा हो गए। सभी ने थाने जाकर घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर थाना प्रभारी सुधीश सिरोही ने शीघ्र ही जांच कर समाधान की बात की।

No comments:
Post a Comment