Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 4, 2026

महाराज श्री ने आज की पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर दिया जोर

 


-कैंट के रास्ते श्री दिगंबर जैन मंदिर, जैन बोर्डिंग हाउस पहुंचे महाराज श्री

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शनिवार प्रातः आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 सौम्य सागर महाराज एवं निश्छल सागर महाराज सदर जैन मंदिर से विहार करते हुए कैंट के रास्ते श्री दिगंबर जैन मंदिर जैन बोर्डिंग हाउस पहुंचे, जहां मुनि श्री ने अपने तत्वावधान में शांति धारा कराई।


जैन बोर्डिंग हाउस से होते हुए महाराज श्री आनंदपुरी जैन मंदिर पहुंचे, जहां भगवान के दर्शन करने के पश्चात उन्होंने श्रावकों को संबोधित किया। महाराज श्री ने अपने प्रवचन में आज की पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। मुनि श्री आनंदपुरी से विहार करते हुए रानी मिल जैन मंदिर पहुँचे। विहार के समय जगह-जगह पर श्रावकों द्वारा दोनों महाराज श्री की भव्य आरती एवं पाद प्रक्षालन किया गया। रानी मिल जैन मंदिर पर दोनों महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया। महाराज श्री के विहार में सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा जैन धर्म के नारों एवं नफीरी ताशों की गूँज से संपूर्ण रेलवे रोड एवं दिल्ली रोड गूंजायमान हो गया। रानी मिल पर मुनिराज श्री की आहार चर्या हुई एवं संध्या काल में भव्य गुरुभक्ति की गई।


इनका रहा सहयोग

इस आयोजन में आनंदपुरी जैन समाज, कमलानगर जैन समाज, रानी मिल परिवार ने अपना योगदान दिया। सुधीर जैन एवं रानी मिल परिवार, वीरेंद्र जैन, सुनील कुमार जैन प्रवक्ता, ऋषभ जैन, सुनील जैन सर्राफ, अनुज जैन, अभिनव जैन, तरस जैन, श्रेयांश जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here