Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 11, 2026

भाजपा कार्यालय पर महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न : आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण जरूरी - कैलाश विजयवर्गीय

 नित्य संदेश, इंदौर

• पेड़ सबसे बड़े वॉटर रिचार्जर, स्वच्छता में नंबर वन, अब ग्रीनरी में भी नंबर वन बनेगा इंदौर - कैलाश विजयवर्गीय 

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्पों को इंदौर की जनता सिद्धी तक पहुंचाती है, इंदौर को ग्रीन इंदौर बनाने के संकल्प को पूरा करे - सुमित मिश्रा  


भाजपा कार्यालय पर आज महत्त्वपूर्ण बैठक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, पूर्व विधायक विशाल पटेल, एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान, राजेश उदावत्त, अश्विनी शुक्ल, मनीष शर्मा मामा, सचेतक कमल वाघेला की उपस्थित में सम्पन्न हुई। 


बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया था उसी के साथ कैच दी रैन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण करने का आह्वान भी देश की जनता से किया था, उनके अभियान के निमित्त इंदौर में इस वर्ष 21 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। जिसकी शुरूवात आज 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुढ़ानिया बीएसएफ पहाड़ी पर करेंगे। आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में 51 हजार पौधे रोपे जाएंगे। 


उन्होंने कहा इंदौर का तापमान लगातार बढ़ रहा है, इस वर्ष कई क्षेत्रों में बोरिंग सुख जाने के कारण जल संकट का सामना करना पड़ा, अगले वर्ष जल संकट न हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करना पड़ेगी। नर्मदा प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी तीन वर्ष लगेंगे, इसलिए वर्षा के जल को सहेजने का काम करना है, पेड़ सबसे बड़े वाटर रिचार्जे होते हैं।  सभी पार्षद अपने अपने वार्डों में नए बने मकानों में जाकर नागरिकों से छत के जल को सहेजने के लिए वॉटर रिचार्जिंग के लिए आग्रह करें। प्रत्येक पार्षद अपने अपने क्षेत्र में 500 मकानों में वॉटर रिचार्जिंग करवाएंगे तो हम लाखों लीटर पानी जमीन में पहुंचा पाएंगे। इंदौर को जल संकट से बचाने के लिए जल संरक्षण जरूरी है। इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, अब जनता की भागीदारी से ग्रीनरी में भी नंबर वन बनेगा। 


श्री विजयवर्गीय ने कहा प्रकृति में जो पांच तत्व है वो हमें उपहार के रूप में दिए है, प्रकृति का सम्मान करते हुए उन सभी का संरक्षण करना हमारा दायित्व है, आने वाली पीढ़ियों को हम बेहतर भविष्य दे पाए इसलिए प्रकृति के अमूल्य उपहारों जल, जमीन, जंगल, वायु इन सभी को प्रदुषित होने से बचाए। 


नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जब राष्ट्र के लिए कोई संकल्प का आह्वान करते हैं, उनके संकल्प को इंदौर की जनता पूरी गंभीरता से लेकर पूरा करने का काम करती है, संकल्प से सिद्धी तक पहुंचाने का काम करती है। इसलिए इंदौर स्वच्छता में लगातार आठवीं बार नंबर वन है और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पिछ्ले वर्ष 1 दिन में 12 लाख से अधिक पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड हमारे इंदौर की जनता ने बनाया था,  इस बार 21 लाख पौधे लगाकर इंदौर को ग्रीन इंदौर बनाने के संकल्प को पूरा करना है।

इस अवसर पर नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों, भूपेंद्र चौहान, निखिल सोनी और थानसिंह का स्वागत कर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने उन्हें दायित्व बोध ग्रहण करवाया। 


इस अवसर पर महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, मंजू ठाकुर, कंचन गिदवानी, सचिन बंसल, वरुण पाल, विशाल यादव, गोविंद पंवार, राजा कोठारी, हेमराज वाडिया, शैलजा मिश्रा,  राजेश चौहान, शिवानी अड़सपुरकर, वृंदा गौड, शिखा दुबे, पूजा पाटीदार, संध्या यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अभियान की विशेषता

6 से 10 फीट के पौधे रोपे जाएंगे 

प्रत्येक रविवार को होगा पौधारोपण कार्यक्रम 

पेड़ सबसे बड़े वॉटर रिचार्जर होते हैं

देशी पेड़ लगाये जायेंगे 

अभियान से जो ट्यूब बेल सुख रहे वो जीवित होंगे

शहर के आसपास खाली जमीनों पर चलेगा अभियान

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here