Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 12, 2026

वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान का पूर्ण उत्साह के साथ आयोजन किया गया। महाविद्यालय द्वारा इस अभियान के अंतर्गत 2000 पौधों को रोपण करने का लक्षण निर्धारित किया गया है। एक रेस्टोरेशन क्लब के प्रभारी प्रोफेसर सत्यपाल सिंह राणा सह प्रभारी डॉक्टर कुमकुम एवं डॉ गौरी के द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। 

इस दौरान नीम शीशम सागवान अमला अमरुद जामुन इमली कचनार आदि के पौधे महाविद्यालय परिसर के आसपास एवं माधवपुरम ग्रीन बेल्ट में रोपे गए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजु सिंह द्वारा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इको क्लब समिति के सभी सदस्य एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ आशीष, डॉ ऋचा राणा, डॉ राजीव कुमार, डॉ वैभव, डॉ पारूल मलिक, महाविद्यालय की छात्राएं एवं माली दिलीप आदि सभी उपस्थित रहे। जुलाई माह में हर बार वृद्धि स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है इस बार पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का लक्ष्य शासन के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसकी पूर्ति हेतु महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने उत्साह के साथ इस उत्सव में प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here