नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शासन के निर्देशानुसार कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ, 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन के सामाजिक वानिकी प्रभार द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष एन.सी.सी.कैडेट्स, एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स, छात्राओं तथा उपस्थित शिक्षिकागण, ऑफिस स्टाफ सभी से पौधारोपण कराए गए एवं उनके द्वारा राहगीरों को पौधे वितरित किए गए। साथ ही महाविद्यालय प्रांगण में जगह-जगह पर वृक्षारोपण किया गया।
वन विभाग की हरितमा एप पर जियो टैग फोटो अपलोड किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप जी ने कहा कि पेड़ लगाने के अनेकों फायदे हैं इसीलिए केवल पेड़ लगा देने से हमारा दायित्व पूर्ण नहीं होता अपितु हमें यह भी ध्यान रखना है कि वह सुरक्षित रहें। वृक्षारोपण एवं संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें सतत रूप से प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा तथा सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जागरूकता फैलाकर लोगों को वृक्षारोपण और उनकी देखभाल के लिए सार्थक कदम उठाने के लिए सशक्त बना सकते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं, ऑफिस स्टाफ एवं सहायक वर्ग का सहयोग रहा। पर्यावरण संरक्षण हेतु आज के वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन एन.सी.सी. एवं एन. एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

No comments:
Post a Comment