नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आज विकास भवन सभागार में लोकसभा सांसद अरुण चंद्रप्रकाश गोविल की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, आरडीएसएस एवं एएमआईएसपी योजनाओं की प्रगति, 33 एवं 11 केवी वितरण तंत्र के विकास एवं सुदृढ़ीकरण, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, उपभोक्ता सेवाओं, शिकायतों के निस्तारण, क्षतिग्रस्त एवं चोरी हुए ट्रांसफार्मरों, विद्युत दुर्घटनाओं की क्षतिपूर्ति तथा विद्युत चोरी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत कटौती, खराब ट्रांसफार्मरों, जर्जर विद्युत लाइनों तथा बिलिंग संबंधी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता, लाइन लॉस में कमी तथा राजस्व वसूली से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की विद्युत समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए विद्युत सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर एवं सुगम विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर सांसद हरेन्द्र मलिक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, विधायक सरधना अतुल प्रधान, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment