नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि कैंप में तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और कीपरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को सही लाइन लेंथ से गेंद डालने की जानकारी दी गई। इसके अलावा कीपरों को भी विकेट के पीछे किस प्रकार गेंद पकड़ी है और फुर्ती के साथ स्टंप आदि करने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के ट्रायल्स रायवाला देहरादून में 22 से 28 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे हैं।
बच्चों को इसकी तैयारी कराई गई, जिससे कैंप में बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर सकें। ट्रायल में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी से भी बच्चे ट्रायल देने जाएंगे। इसके लिए उन्हें तैयारी कराई जा रही है।
No comments:
Post a Comment