Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 2, 2026

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं जय नारायण व्यास जोधपुर गवर्नमेंट विश्वविद्यालय के मध्य शिक्षा, संस्कृति, संस्कार एवं नवाचारों को लेकर ऐतिहासिक ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’

विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान का जोधपुर स्थित प्रसिद्ध सरकारी विश्वविद्यालय जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के यू.जी.सी.-मालवीय मिशन Teachers Training Center (एम.एम.टी.टी.सी.) संस्थान के साथ उच्च शिक्षा में शोध, संस्कार एवं नवाचार के लिए ऐतिहासिक एकेडमिक समझौता संपन्न हुआ। इस शैक्षणिक अनुबंध के तहत दोनों संस्थान मिलकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सबसे पहले उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को नई तकनीक एवं नवाचारों का प्रशिक्षण देकर यहां पर अध्ययनरत स्टूडेंट्स को एक वैश्विक एंटरप्रेन्योर के रूप में तैयार करेंगे।

​इस समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) का मुख्य उद्देश्य श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय (एस.वी.यू.) और यू.जी.सी.-मालवीय मिशन Teachers Training Center एम.एम.टी.टी.सी. (एच.आर.डी.सी.), जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बीच एक अकादमिक सहयोग स्थापित करना है। इसके तहत दोनों संस्थान राष्ट्रीय नीतियों और नियमों का पालन करते हुए शिक्षा, संस्कृति और अनुसंधान (रिसर्च) के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। इसका मुख्य फोकस शिक्षकों के प्रशिक्षण (Teachers Training) और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों (Capacity Building Programmes) को सह-आयोजित करना है, जिससे शिक्षण प्रभावशीलता, पर्यावरण और समाज के प्रति जागरूकता, भारतीय शिक्षा प्रणाली और शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) तथा प्रबंधन कौशल में सुधार किया जा सके। यह जानकारी आज इस अकादमी समझौते के बाद एक दूसरे के साथ इस समझौता पत्र को एक्सचेंज करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत दवे एवं जे.एन.वी. विश्वविद्यालय जोधपुर के यू.जी.सी.- मालवीय मिशन Teachers Training Center (एम.एम.टी.टी.सी.) के विंग के निदेशक विख्यात शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दी।

​श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डॉ. सी.वी. रमन सभागार में विश्वविद्यालय एवं जे.एन.वी. विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच हुए इस ऐतिहासिक 'एकेडमिक कोलैबोरेशन' के लिए आयोजित एम.ओ.यू. सेरेमनी का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरी, जे.एन.वी. विश्वविद्यालय के यू.जी.सी. एम.एम.टी.टी.सी. विंग के निदेशक प्रो. राजेश दुबे, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं प्रो. राजेश दुबे को बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभारंभ किया।

​श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच हुए इस शैक्षणिक अनुबंध के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे ने संयुक्त रूप से बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर राजस्थान का ही नहीं बल्कि देश का प्रतिष्ठित सरकारी विश्वविद्यालय है। जिसकी यू.जी.सी.-एम.एम.टी.टी.सी. विंग के साथ यह शैक्षणिक अनुबंध हुआ है। इस 'शैक्षणिक अनुबंध' के तहत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यशालाओं व नवाचारों के द्वारा उच्च शिक्षा में कार्यरत संस्थान के शिक्षकों को प्रशिक्षित करके शत-प्रतिशत नई शिक्षा नीति को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा, ताकि हम भविष्य में देश के लिए ही नहीं पूरी दुनिया के लिए जॉब क्रिएटिंग लीडर्स (नौकरी देने वाले लीडर्स) तैयार कर सकें। इस शैक्षणिक समझौते के तहत हाइब्रिड मोड में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन, रिसर्च एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने की प्रक्रिया एवं फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के द्वारा शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार करने एवं अध्ययनरत छात्रों पर उसको प्रभावी रूप से लागू कर देश के लिए नए लीडर्स तैयार करने की योजना है। हम यहां पर प्रशिक्षित अपने स्टूडेंट्स को उद्यमिता के गुण सिखाएंगे ताकि वह खुद अपने पैरों पर खड़े होकर दूसरों के लिए भी सम्मानित स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर विकसित भारत निर्माण में अपना प्रभावी योगदान दे सकें।

​इस अवसर पर आई.क्यू.ए.सी. निदेशक डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कश्यप, डॉ. शिल्पा रैना, डॉ. आशिया वाहिद, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. अरुण गोस्वामी, डॉ. रीना जोशी, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here