नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। वनप्लस ने एमेजॉन प्राइम डे 2026 सेल के लिए नए ऑफर्स की घोषणा की है। ये ऑफर्स 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होंगे। इस सेल में वनप्लस 15आर, वनप्लस 13 सीरीज़, नया वनप्लस नॉर्ड सी.ई6, वनप्लस पैड 4 और वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 पर छूट और खास ऑफर्स मिलेंगे। ये सभी प्रोडक्ट एमेजॉन, वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर से खरीदे जा सकेंगे।
वनप्लस के फ्लैगशिप
स्मार्टफोन : वनप्लस 15 और वनप्लस 15आर कंपनी के सबसे
खास स्मार्टफोन हैं। इनके साथ वनप्लस 13s और वनप्लस 13 भी इस सीरीज़ में शामिल हैं। वनप्लस 13 अब तक की सबसे कम
कीमत में मिलेगा। सभी मॉडल पर ग्राहकों को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का
विकल्प भी मिलेगा। सभी फोन की कीमतें ऊपर दी गई टेबल में देखी जा सकती हैं।
वनप्लस नॉर्ड डिवाइस : वनप्लस नॉर्ड 6, नॉर्ड सी.ई6 और नॉर्ड सी.ई6 लाइट अच्छे डिज़ाइन और
दमदार परफॉर्मेंस के साथ अब और कम कीमत में उपलब्ध हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड से
खरीदने पर तुरंत छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ मिलेगा।
आई.ओ.टी डिवाइस
टेबलेट : वनप्लस पैड लाइट और पैड गो 2 बहुत ही कम कीमत
में शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। वहीं, नया वनप्लस पैड 4 कंप्यूटर जैसी तेज़ परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 5,499 कीमत वाला वनप्लस स्टाइलो प्रो
बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। वनप्लस के ये टैबलेट वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस
स्टोर, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और
चुनिंदा दुकानों पर खरीदे जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए वनप्लस की वेबसाइट देख
सकते हैं।
ऑडियो डिवाइस : वनप्लस बीडब्लूजेड 2 ए.एन.सी, नॉर्ड बड्स 3आर, नॉर्ड बड्स 4 प्रो, बड्स 4 और बड्स प्रो 3 पर दमदार ऑफर्स
मिलेंगे। वहीं, नया
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 कुछ समय के लिए
सिर्फ 3,099 में
मिलेगा। वनप्लस के ईयरबड्स
वनप्लस की
वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस
स्टोर, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, मिंत्रा और कुछ
चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स से खरीदे जा सकेंगे।

No comments:
Post a Comment