Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

दुग्ध उत्पादकों के ₹93 करोड़ बकाया का तत्काल भुगतान हो - डी.सी. वर्क

सेवार्थ इंडिया ने दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान को सौंपा ज्ञापन, मंत्री ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन


नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादकों के हित में सेवार्थ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहकारी दुग्ध संघ मेरठ के मुख्य प्रवर्तक डी.सी. वर्क ने सोमवार को दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान से उनके बहुखंडी स्थित मंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान श्री वर्क एवं प्रदीप कुमार ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और दुग्ध सहकारिता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। ₹93 करोड़ के बकाए का मुद्दा उठाया। डी.सी. वर्क ने मंत्री को बताया कि प्रदेश की सहकारी दुग्ध समितियों से जुड़े लघु एवं सीमांत किसान पिछले 3 से 6 महीनों से दुग्ध मूल्य के भुगतान से वंचित हैं। प्रदेश के सहकारी दुग्ध संघों पर लगभग ₹93 करोड़ का दुग्ध मूल्य बकाया है। उन्होंने कहा, "दुग्ध उत्पादक अपने बच्चों के मुंह से निवाला छीनकर रोज समितियों को दूध बेचते हैं। यही उनकी दैनिक आय का जरिया है। भुगतान न मिलने से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुओं के चारे, भूसे और दवाइयों तक के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है।"

सहकारिता पर से उठ रहा भरोसा
श्री वर्क ने चेताया कि भुगतान में देरी से किसानों का सहकारी व्यवस्था से भरोसा टूट रहा है। इससे दूध संग्रहण पहले ही प्रभावित हुआ है और आगे और गिरावट आ सकती है। यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो कई किसान पशुपालन छोड़ने को मजबूर होंगे, जिसका सीधा असर प्रदेश के दुग्ध उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने मंत्री से मांग की कि बकाया ₹93 करोड़ का तत्काल भुगतान कराया जाएविलंब के कारणों की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। दुग्ध संघों की वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ कर किसानों के हितों की रक्षा की जाए।

मंत्री ने दिया आश्वासन
इस पर दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने दुग्ध उत्पादकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्काल प्रभावी और सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि सरकार गरीब दुग्ध उत्पादकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here