गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। मंगलवार की रात किठौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। एक माह पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कर ट्रांसफार्मर का सामान लुटा गया था, जिस मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार इनाम होना भी बताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार की रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए अभियान में किठौर पुलिस और स्वाट टीम ने एक 25 हजार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसमें पुलिस पहले ही घटना में शामिल आठ बदमाशों को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश मो हसन उर्फ हसीन उर्फ चितकबरा पुत्र यूसुफ निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को नंगली किठौर में शराब ठेके के करीब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश को न्यायालय में पेश किया है, कोर्ट ने जेल भेजा। ज्ञात रहे कि गत 13 जिन की रात्रि में क्षेत्र के भतीपुरा में निर्माणाधीन रामचंद्र इंक्लेव साइड पर बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाया और 250 केवी के दो ट्रांसफार्मरों से सामान निकाल कर ले गए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में किठौर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रजन्नत त्यागी स्वाट टीम प्रभारी शैलेश तोमर, एसआई नीतेश तोमर आदि रहे।

No comments:
Post a Comment