शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। रोटरी क्लब द्वारा शनिवार को सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रोत्साहन के लिए एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पवन भारद्वाज (चेयरमैन), संजय शर्मा (अध्यक्ष), मनोज सिंघल (सेक्रेटरी), संजय मित्तल (ट्रेजरर) मौजूद रहें, साथ ही शशी शर्मा और प्रियंका सिंघल की उपस्थिति रही। हाजीपुर, फफूंदा, नरहेरा, जुर्रानपुर प्राइमरी पाठशालाओं में बच्चों को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कैरम बोर्ड (खेल सामग्री), स्वादिष्ट खाने की सामग्री वितरित की गई। स्कूलों की प्रधानाध्यापिकाएं एवं शिक्षिकाओं का पूरा सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment