Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 15, 2026

डीएम नहीं कर रहे समस्या का समाधान, 21 को करेंगे घेराव

 

-भाकियू की जिला समीक्षा बैठक भोला झाल पर हुई आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की जिला समीक्षा बैठक भोला झाल पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हुई। ओमवीर सिंह ने अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक का संचालन तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी एवं हर्ष चाहल ने किया बैठक के दौरान सैकड़ों ग्रामों के जिम्मेदार उपस्थित रहे


इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होता, जिले में समितियों पर खाद का घोटाला हुआ है। किसानों को दो से चार बैग खाद नहीं मिला है, बिजली के भार जबरदस्ती बढ़ा दिए गए है, गन्ना भुगतान की हालत खराब है, सैकड़ों बार समस्याओं को लिखकर किसान दिवस और अनेक आंदोलनों में जिलाधिकारी को दी जा चुकी है, परन्तु जिलाधिकारी ने किसी समस्या का समाधान नहीं कराया जिलाधिकारी से मिलने का समय मांगते तो जिलाधिकारी व्यस्त होते है, किसान बेहद परेशान है। समीक्षा बैठक में किसानों ने एकजुट होकर एकसुर आवाज में समाधान की मांको लेकर जिला मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।


किसानों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया

किसानों ने एकसुर में जिले के अधिकारियों के व्यवहार और समस्याओं के समाधान नहीं होने को लेकर भारी आक्रोश जताया और एकसुर आवाज में कहा कि जिलाधिकारी मेरठ किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कराते इस दौरान खाद, बिजली, तहसील भ्रष्टाचार, लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान, विभिन्न समस्या मुख्य रही यहां सतबीर सिंह, मेजर सुरेन्द्र, उज्ज्वल खाप, चौधरी संजय सिंह, रामफल शर्मा, सत्येंद्र, सुनील, बबलू, सुरेन्द्र, लाला, वीरेंद्र, केपी, वेदपाल प्रधान, हाजी काशी, पप्पन, पवन, बॉबी, वीरेंद्र, विनोद, उत्तम आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here