शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों अयान और साकिब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को माधवपुरम स्थित शहीद
मंगल पांडे स्कूल के पास आमिर खान से मोबाइल झपट लिया गया था। मामले में दर्ज
मुकदमे की जांच के दौरान 15 जुलाई को दोनों आरोपियों को
देववती इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल लूट की घटना कबूल
कर ली। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों के खिलाफ
अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास रावत, उप निरीक्षक ऋषिकान्त, उप निरीक्षक दिग्विजय यादव, हैड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल विश्वास, हैड
कांस्टेबल पुष्पेंद्र चाहल, सचिन कुमार आदि
रहें।

No comments:
Post a Comment