नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र न्यास के द्वारा आयोजित वर्चूअल एल्यूमनी मीट 2.0 का शानदार आयोजन हुआ। इस एल्यूमनी मीट के लिए 1000 से अधिक पूर्व छात्रों ने पंजिकरण कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) मुनीश सी. रेड्डी, विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज, कार्यकारी अधिकारी प्रो.(डॉ.) कृष्णामूर्ति, पूर्व छात्र न्यास की चेयरपर्सन अवनी कमल, प्रेसिडेंट डॉ. नूपूर कौशिक सहित विश्वविद्यालय के सभी संकायों एवं विभागों के संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष तथा एल्यूमनी संयोजकों के साथ-साथ सुभारती विश्वविद्यालय के विस्तृत पूर्व छात्र परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
एल्यूमनी संगम 2.0 का शुभारंभ न्यास की प्रेसिडेंट डॉ. नूपूर कौशिक के स्वागत संबोधन के साथ हुआ। अपने संबोधन में डॉ. नूपूर कौशिक ने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.(डॉ.) शल्या राज एवं पूर्व छात्र न्यास की चेयरपर्सन सुश्री अवनीकमल के मार्गदर्शन एवं प्रणा से आयोजित किया जा रहा है। डॉ. कौशिक के स्वागत संबोधन के बाद विश्वविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी प्रो.(डॉ.) कृष्णामूर्ति एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) मुनीश सी. रेड्डी का क्रमशः विशेष एवं अध्यक्षीय संबोधन हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सी. मुनीश ने कहा कि एल्यूमनी किसी भी विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि और उसकी जीवंत पहचान होते हैं। पूर्व छात्र अपने अनुभव, ज्ञान और उपलब्धियों के माध्यम से न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाते हैं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि 'एल्यूमनी संगम 2.0' केवल एक पुनर्मिलन कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव, अनुभवों के आदान-प्रदान और नई संभावनाओं के निर्माण का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय के साथ निरंतर जुड़े रहने तथा शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में सहयोग देने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) कृष्णामूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों को अपनी सबसे मूल्यवान धरोहर मानता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव अपने एल्यूमनी के साथ मजबूत एवं स्थायी संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। एल्यूमनी की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की गुणवत्ता, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षा का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के करियर निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी एल्यूमनी से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहें तथा मार्गदर्शन, नवाचार, उद्योग-जगत से सहयोग और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे विश्वविद्यालय और समाज दोनों का समग्र विकास हो सके। इसके अतिरिक्त डॉ. कृष्णामूर्ति ने कहा कि जब कभी हमारे एल्यूमनी मेरठ आना चाहें तो उनका उनके अपने सुभारती परिसर में हृदय से स्वागत रहेगा।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालू नेहरा एवं आदेश कुमार ने किया वहीं एल्यूमनी के साथ वार्ता को डॉ. उदीत कुमार ने संचालित किया तो दूसरी ओर पूर्व छात्रों को एक बार फिर से कॉलेज के दिनों की याद दिलाते हुए उनके लिए मनोरंजक ऑनलाइन खेलों का आयोजन डॉ. स्मृति एवं सुश्री उज्जवल ने किया जिसका सभी प्रतिभागी पूर्व छात्रों ने जमकर लुत्फ उठाया व सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस कार्यक्रम के अंत में आधिकारिक रूप से सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राखी कुमारी ने किया। वहीं इस कार्यक्रम के संयोजन एवं आयोजन में डॉ. रूबी राजपूत, इंजी. गुरुसेवक केसरवानी, अल्माश सैफी, डॉ. राखी कुमारी, डॉ. शालु नेहरा, डॉ. उदित, राम प्रकाश तिवारी, डॉ. कपिल रस्तोगी, अंकित जादौन, रश्मिका कश्यप, सचिन के साथ तकनीकि संयोजन जतिन कुमार, अंशुल चौधरी, शुभम कौशिक, दीपक आदि का रहा।
No comments:
Post a Comment