Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 18, 2026

तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस




आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता-जिलाधिकारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देष दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने कहा कि आमजन की षिकायतों का निस्तारण प्रदेष सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी को आष्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को नियमित रूप से जनसुनवाई करने के निर्देश दिये। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 37 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा0 राम प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, आमजन तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here