Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 12, 2026

मेडिकल कॉलेज में एक कॉइन मेरठ-2026 की आठवीं वार्षिक कांफ्रेंस आयोजित

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज में ACOIN मेरठ-2026 की आठवीं वार्षिक कांफ्रेंस के उत्तर प्रदेश चैप्टर का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के विभिन्न नेत्र विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया एवं नेत्र रोग विज्ञान के सामुदायिक सेवाओं व स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से नेत्र रोगों की रोकथाम उपचार एवं पुनर्वास पर विस्तृत चर्चा की।


इस कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजो के परास्नातक छात्र एवं छात्राओं द्वारा लगभग 45 केस एवं विभिन्न सेमिनारों की प्रस्तुति दी गई। इस कांफ्रेंस का आयोजन प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता जोकि ACOIN के उत्तर प्रदेश प्रेसिडेंट भी हैं, के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार सिंह द्वारा,आयोजन सचिव, के तौर पर किया गया।  इस कांफ्रेंस में कोलकाता के डॉ. स्वप्न सामन्ता,वाराणसी के डॉ.आर. पी मौर्य, लखनऊ से डॉ. एलाय मजूमदार,हैदराबाद के डॉ.सुरेश रमन राव,देहरादून के डॉ. युसूफ रिजवी, नई दिल्ली से डॉ.जेकेएस परिहार , , कटक उड़ीसा के डॉ. तरुण कुमार पांडा, बिहार के डॉ.सुशील कुमार, सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉ.संजीव कुमार,केरल हरियाणा के डॉ. विनोद, लखनऊ आरएमएल के डॉ.डॉ आलोक रंजन द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

 

इस कांफ्रेंस में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ वर्षा यादव आईएमएस बी०एच०यू, मेडिकल कॉलेज, द्वितीय स्थान डॉ. आर्यन राज आईएमएस बी०एच०यू मेडिकल कॉलेज वाराणसी एवं तृतीय स्थान डॉ. सिद्धांत शर्मा मेडिकल कॉलेज मेरठ को प्राप्त हुआ । फ्री पेपर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. प्रांजल गर्ग वाराणसी,द्वितीय स्थान डॉ.गोविंद सैनी मेरठ मेडिकल कॉलेज एवं तृतीय स्थान डॉ. दीप्ति यादव मेरठ मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हुआ।


वीडियो प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान डॉ. अनुष्का क्याल वाराणसी ,द्वितीय स्थान डॉ.वर्षा यादव वाराणसी को प्राप्त हुआ। रैपिड फायर राउंड जिसमें नेत्र रोग विभाग से जुड़े किसी भी टॉपिक पर लगभग 3 मिनट तक अपना प्रस्तुतीकरण करना था, इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ.शिवानी दुरेजा लखनऊ, द्वितीय स्थान डॉ. प्राची सारस्वत, मेडिकल कॉलेज मेरठ व डॉ. शिवांगी शर्मा मेरठ मेडिकल कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआइस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में डॉ. प्रियाक गर्ग,डॉ. प्रखर,डॉ. अलका गुप्ता,डॉ. प्रियंका गोसाई एवं नेत्र रोग विभाग के सभी स्नातक छात्र एवं छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here