Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 9, 2026

12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह प्रथम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र  के अनुसार 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों, पारिवारिक वादों, एन०आई० एक्ट के वादों, दीवानी वादों तथा बैंक ऋण वसूली वादों इत्यादि के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


उक्त के अनुक्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो का निस्तारण किये जाने हेतु जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-।। के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी मौ० असलम सिद्दकी, अपर जिला न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-02, मेरठ तथा अधोहस्ताक्षरी द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सकें।


उक्त बैठक में सुदामा वर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), डॉ० रजत कुमार, उप-मुख्य चिकित्साधिकारी, सुनील कुमार सिहं, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किस प्रकार अधिक से अधिक वादो का निस्तारण किया जा सकता है, के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये तथा सभी प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादो का निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here