Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 9, 2026

भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण बाधित हुई विद्युत आपूर्ति को युद्ध स्तर पर बहाल करने के एमडी ने दिए निर्देश

उपभोक्ताओं से टूटे हुए विद्युत तारों एवं विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने की अपील 


नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने डिस्कॉम के विभिन्न जनपदों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण उत्पन्न विद्युत व्यवधानों के दृष्टिगत सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को पूर्ण सतर्कता के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्रों मे, विद्युत व्यवस्था को यथाशीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए हैं।


प्रबन्ध निदेशक ने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में जलभराव के कारण उपकेन्द्र, 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों तथा फीडरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न हुई है वहाँ अतिरिक्त तकनीकी टीमों एवं पैट्रोलिंग गैंग को तैनात कर, फॉल्ट का शीघ्र पता लगाते हुए, आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। उन्होनें स्पष्ट किया कि वर्षा एवं जलभराव के कारण फाल्ट की पहचान में, तकनीकी कठिनाइयाँ उत्पन्न होनें के बावजूद सभी अधिकारी निरन्तर मौके पर, उपस्थित रहकर, विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य करें। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि जहाँ आवश्यकता हो पम्पों के माध्यमों से जल निकासी कर, उपकेन्द्रों एवं विद्युत प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बनया जाए साथ ही क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, लाईन एवं ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापना में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। विगत 24 घंटों के दौरान अनेक जनपदों में लगातार वर्षा एवं जलभराव के कारण, विभिन्न 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों पर, ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न हुई जिसके निराकरण हेतु डिस्कॉम की, तकनीकी टीमें निरन्तर कार्य कर रही हैं। अधिकांश स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है तथा शेष प्रभावित क्षेत्रों मे युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।


प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के दौरान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करना सुनिश्चित करें तथा किसी भी परिस्थिती मे सुरक्षा से समझौता न किया जाए। इस संबंध मे सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि वर्षा के दौरान टूटे हुए विद्युत तार, झुके हुए पोल अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों मे स्थित विद्युत उपकरणों के संपर्क में न आए तथा बरसात के समय विद्युत खंभो / स्टे-तार को हाथ से स्पर्श न करें एवं जानवरों को भी खंभो एवं स्टे-तार से न वॉधे तथा किसी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या की सूचना तत्काल विद्युत हेल्पलाईन नं0 1912 एवं टोलफ्री नं0 1800-180-3002 अथवा संबंधित विद्युत अधिकारी को दें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here