Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 28, 2026

प्रबंध निदेशक ने गाजियाबाद में विद्युत व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की

 

नित्य संदेश ब्यूरो 
गाजियाबाद/मेरठ। विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) ने क्षेत्रीय कार्यालय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय गाजियाबाद की समीक्षा कर विद्युत व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यालय में स्थित दैनिक लोड फाइल, क्षेत्रवार विद्युत आपूर्ति, शटडाउन रिकॉर्ड तथा विद्युत कटौती से संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण किया।

अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्क रहकर नियमित मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान करें।उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी, लोड प्रबंधन की पारदर्शिता तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी समन्वय से ही उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सकती है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करें तथा उपभोक्ता हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

समीक्षा बैठक के उपरांत प्रबंध निदेशक ने 33/11 kV विद्युत उपकेन्द्र सेक्टर 7 वसुंधरा गाजियाबाद का निरीक्षण किया और लोग शीट आदि अभिलेखों का निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में लिए गए शटडाउन की अवधि, उसके कारण तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे समय की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शटडाउन का स्पष्ट औचित्य अभिलेखों में दर्ज किया जाए तथा अनावश्यक विद्युत कटौती से हर संभव बचा जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here