नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भीषण गर्मी और अधिक तापमान के बीच बिजली की मांग लगातार बड़ रही है, ऐसे में विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओ से विनम्र अपील की है।
44 डिग्री की झुलसाती धूप में ट्रांसफॉर्मर और केबल लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड पड़ने पर बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। जब हम घरों में कुछ मिनट बिजली जाने पर परेशान हो जाते हैं, तब बिजली कर्मी जानलेवा धूप में सड़कों पर, खंभों पर चढ़कर सुलगते ट्रांसफॉर्मरों और फॉल्ट वाले केबलों को ठीक कर रहे होते हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर आपके घर का पंखा चलाने के लिए जूझ रहे हैं।
बिजली गुल होने पर गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन विभाग के कर्मचारियों से विवाद करना उचित नहीं।आक्रोश नहीं, आत्मीयता की ज़रूरत। जब भी बिजली जाए, सब्र रखें। कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति और आदर रखें। इस अप्रत्याशित संकट में घबराहट न फैलाएं।
- *अनावश्यक लोड कम करें:* जिस कमरे में कोई न हो, वहां के एसी, कूलर और लाइट तुरंत बंद कर दें।
- *पीक आवर्स में सहयोग दें:* दोपहर और रात में भारी उपकरण जैसे वॉशिंग मशीन, पानी का पंप, ई-व्हीकल चार्जिंग का उपयोग टालें।
- *स्वीकृत लोड का ध्यान रखें:* बिना लोड बढ़वाए भारी उपकरण न चलाएं। आपका एक गलत कदम पूरे मोहल्ले को अंधेरे में धकेल सकता है।
_आपसी तालमेल और धैर्य इस इस कठिन समय को आसान बना सकता है। बिजली कर्मियों का हौसला तोड़िए मत, इस भीषण गर्मी में उनका संबल बनिए।_
_शांति बनाए रखें, जिम्मेदारी निभाएं। बिजली बचाएं, अनावश्यक लोड न बढ़ाएं। यह सहयोग विभाग से पहले आपके और आपके परिवार के लिए निर्बाध विद्युत सुविधा बनाए रखने का सहयोग है।_
No comments:
Post a Comment