मेरठ। मोहर्रम की पहली तारीख से इमामबारगाहों व अज़ाखानों में शहर सहित जै़दी फार्म, लोहिया नगर में हजरत इमाम हुसैन व शौहदाये कर्बला की याद में गमगीन माहौल में मजलिसों का आगाज़ हुआ, सुबह 10 बजे जै़दी नगर सोसायटी स्थित इमामबारगाह पंजेतनी में मौलाना सैय्यद अम्मार हैदर रिज़वी आजमगढ़ ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि सन् 61 हिजरी में हजरत इमाम हुसैन ने अपने कुन्बे के साथ मुकद्दस मदीने को अलविदा कहते हुये 6 माह का लम्बा सफर तय करने के बाद पहली मोहर्रम को कर्बला पहुंचे तथा वहां जमीन खरीदकर अपने खेमे लगाकर कयाम किया, जहां आज भी करोड़ो जायरीन जियारत के लिये पहुंचते हैं।
इनके अतिरिक्त सुबह 11 बजे दरबारे हुसैनी जै़दी फार्म में मौलाना काजिम मेहदी उरूज जौनपुरी ने तथा इसी स्थान पर रात्रि में 9 बजे कोलकाता से आये मौलाना जकी हसन रिज़वी ने, इमामबारगाह इश्तियाक हुसैन जै़दी फार्म में रात्रि 8 बजे मौलाना साजिद रज़ा लखनऊ ने, इमाम बारगाह अबुतालिब लोहिया नगर में मौलाना अम्मार हैदर रिज़वी ने रात्रि 9 बजे मजलिसों को खिताब किया। शहर घण्टाघर मनसबिया में मौलाना मुजफ्फर हसनैन जै़दी ने कुरान और इमान शीर्षक पर छोटी कर्बला, चैड़ा कुंआ में मौलाना सैयद अब्बास बाकरी, इमामबारगाह डा. इकबाल हुसैन सफवी मरहूम हुसैनाबाद में सांय 4 बजे, मौलाना मोहर्रम अली, सहारनपुरी ने मजलिसों में हजरत इमाम हुसैन और शौहदाये कर्बला की शहादत बयां की जिसे सुनकर हुसैनी सोगवारों की आंखों में आंसू छलक उठे। इसी क्रम में अनेकों अज़ाखानों में महिलाओं की भी मजलिसे हुई। इसी इमामबारगाह पंजेतनी व शाहजलाल हाॅल सै. 4 शास्त्री नगर की ऊपरी मंजिल पर अलम-ए-मुबारक लगाया गया।
मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि दो मोहर्रम को इमामबारगाह ज़ाहिदियान से अलम-ए-मुबारक व जुलजनाह का पहला जुलूस रात्री 8 बजे नियाज़ हुसैन जै़दी गुड्डू के प्रबन्ध में बरामद होकर अजाखाना मंजूर हुसैन जाहिदियान पहुंचकर सम्पन्न होगा। थाना नौचन्दी क्षेत्र में होने वाले जुलूसों के स्थानों पर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। जै़दी फार्म में तीन मौहर्रम से मौहर्रम के जुलूसों का सिलसिला शुरू हो जायेगा।

No comments:
Post a Comment