Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत परिसर में मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उप्र कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत परिसर में मण्डल  स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ मण्डल के अन्तर्गत आने वाले 06 जनपद मेरठ, बागपत, हापुड गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं कौशल विकास/दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के अन्तर्गत चल रहे प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षित एवं अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


आज आयोजित मेले में 53 निजी क्षेत्र की कम्पनियों जैसे Bharat Motors, TATA Motors, Abilities India Piston and Rings Limited, Shri ram Piston आदि ने प्रतिभाग किया तथा संस्थान परिसर में हुए रोजगार मेले में 5020 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार एवं योग्यता के आधार पर कम्पनियों द्वारा मौके पर ही 1342 छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनका चयन किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा फीटा काटकर मेले का शुभारम्भ किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल, विधायक मेरठ कैंट विधानसभा, विवेक कोहली, निदेशक, स्टैग ग्लोबल (चैयरमेन आई0एम0सी0 ऑफ आई0टी0आई0 साकेत), नूपुर गोयल (आई0ए0एस0), मुख्य विकास अधिकारी, नवीन चंद्र, अपर जिलाधिकारी (भू0/अ0), शशिभूषण उपाध्याय, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ मण्डल मेरठ, डॉ0 नरेश कुमार, संयुक्त निदेशक (प्रशि0/शिशिक्षु0), मेरठ मण्डल मेरठ, संजीव कुमार, नोडल प्रधानचार्य, राजकीय आई0टी0आई0 साकेत एवं मण्डल के सभी जनपदों के नोडल प्रधानचार्य तथा मण्डल में संचालित समस्त आई0टी0आई0 के प्रधानाचार्य/कर्मचारीगण की उपस्थिति रहे। 


मुख्य अतिथि द्वारा आई0टी0आई0 में प्रशिक्षणरत् अभ्यर्थियों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनके द्वारा बनाये गये माडल्स आदि की जानकारी प्राप्त कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अमित अग्रवाल विधायक द्वारा भी सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। अतं में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरण कर चयनित कम्पनी में कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में ईश्वर चन्द, अश्वनी कुमार, गजेन्द्र कुमार, श्रेष्ठ तुली, मोहित कुमार, कुलदीप सिंह, विनय गौतम, गौरव डबास, संदीप कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here