नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। माहेश्वरी समाज ने आज अपने उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर विशाल प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए। जगह-जगह प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। पुरूष महिलाओं की अत्यधिक उपस्थिति ने माहौल को धर्ममय कर दिया।
समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री पप्पू, मंत्री मुकेश असावा प्रचार मंत्री अजय सारडा एवं ने बताया कि प्रभातफेरी प्रातः 7:00 बजे जानकीनाथ मंदिर गोराकुंड से प्रारंभ हुई। इसके पूर्व जानकीनाथ मंदिर में भगवान महेश का रुद्राभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभात फेरी के प्रारंभ में एक ऊंट गाड़ी पर मधुर संगीत की धुन बजाते हुए कलाकार कलाकार बैठे हुए थे।
समन्वयक श्याम सारड़ा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत बेड़ियां व संयोजक अर्पित दम्मानी ने बताया कि एक सुसज्जित बग्गी में भगवान महेश की विशाल प्रतिमा भी विराजित थी। जहां एक और हरिकिशन साबू भोंपू जी अपने भजनों की रस गंगा बहा रहे थे और युवा पीढ़ी उनके साथ नाच गा रही थी वहीं दूसरी ओर महिलाएं भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भजन गाते हुए चल रही थी।
दिनेश चितलांगिया, प्रदीप राठी, ने बताया कि समाज की युवतियां गरबा करते हुए चल रही थी तो युवा भांगड़ा करते हुए प्रभात फेरी में शामिल थे। स्थान स्थान पर समाज के विभिन्न संगठनों के स्वागत मंच लगे थे जहां से प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया जा रहा था। मंचों से भगवान महेश की आरती उतारी जा रही थी तथा प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था। प्रभात फेरी के अंत में एक बेहद सुसज्जित वाहन में भगवान महेश की प्रतिमा विराजमान थी जिसका भव्य श्रृंगार समाज के ही कलाकारों ने किया था। समाज के बच्चे भी भगवान की वेशभूषा में प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए। समापन पर मुख्य अतिथि रमेश चितलांगिया, दिनेश परवाल, शशांक न्याती, प्रकाश अजमेरा, राजकुमार साबू ने भगवान की आरती की। प्रभात फेरी गोराकुंड से निकलकर शक्कर बाज़ार, बड़ा सराफा, पीपली बाजार, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, शीतलामाता बाजार होते हुए पुनः जानकीनाथ मंदिर पहुंची जहां भगवान की महेश की कांकड़ा आरती उतारी गई तथा समाजजनों को प्रसाद वितरण किया गया।
प्रभातफेरी में गिरीश शारदा, रितेश राठी, रूपेश भूतड़ा, महेश राठी बसंत खटोड़, कल्याणमल मंत्री, रामावतार जाजू, कैलाश मूंगड़, राजेश मूंगड, पवन भलिका, आदित्य नवाल, नम्रता बियानी, ओम गगरानी, वासुदेव मालू, कार्यालय मंत्री भावना राठी, रायपुर, शोभा माहेश्वरी, पुष्पा मौलासरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment