नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें जीटीबी हॉस्टल, आईसीए और केडीएम मुजफ्फरनगर की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इसमें रिहान ने 50, मन्नू ने 48 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हार्दिक और समर्थ ने तीन-तीन विकेेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम 190 रन पर ऑल आउट हो गई और 29 रन से हार गई। टीम की ओर से वंश ने 49, शाहजेब ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वीर और शिव ने तीन-तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। इसमें हुसैन ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में नैतिक ने तीन, कृष्णा ने दो विकेट लिए। जवाब में केडीएम मुजफ्फरनगर की टीम 89 रन ही बना सकी और 11 रन से हार गई। इसमें अर्शित ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में हुसैन ने 5 विकेट लिए।
तीसरे मैच में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में मेरठ डोमिनेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 146 रन बनाए। इसमें हर्ष ने 32, आरव ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राहुल, अशोक, अखिल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएम मुजफ्फरनगर की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से प्रियांशु ने 45, आशु ने 41, समीर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने 1, देव ने 1 विकेट लिया।
आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट में तीन लीग मैच खेले जाएंगे। हार प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में दोपहर 1 बजे प्रमाण पत्र वितरित होंगे।


No comments:
Post a Comment