Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

ओम सेवा समिति ने देव मंदिर में कराया योग कार्यक्रम

 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ओम सेवा समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मोदीपुरम स्थित देव मंदिर परिसर में एक भव्य एवं सफल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे, बच्चियां, पुरुष, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।


कैंटबोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी एवं भाजपा नेता सुधीर रस्तोगी ने बताया कि कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक एवं ऊर्जावान रहा। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित जनसमूह ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था और जनसहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। आयोजन में पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ ने सहयोगी संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


व्यापार संघ के अध्यक्ष डीके चौहान, संरक्षक गौरव मलिक, महामंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष रवि खुराना, उपाध्यक्ष जफर, मंत्री वाहीद, लाल सिंह, वासु त्यागी, अंकुश सभरवाल, संदीप मलिक, संदीप, वैभव मलिक, काकू चौधरी, राहुल मोतला, सचिन पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here