Breaking

Your Ads Here

Monday, June 29, 2026

लखनऊ अग्नि कांड के बाद प्रशासन सतर्क, कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी संचालकों के लिए आयोजित हुई फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यशाला

• अग्नि सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौरआयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शहर में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी संचालकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज भंवरकुआ स्थित विद्यापीठ फाउंडेशन (फिजिक्स वाला) परिसर में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला में अपर प्रखर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी  घनश्याम धनगर, फायर ऑफिसर  विनोद मिश्रा, नगर निगम की फायर टीम सहित क्षेत्र के अनेक कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी संचालकों ने सहभागिता की।


कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को अग्नि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, उनसे बचाव के प्रभावी उपायों तथा भवनों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाने वाली फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी (इमरजेंसी इवैक्यूएशन), घबराहट से बचते हुए त्वरित कार्रवाई करने की प्रक्रिया तथा जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।


कार्यशाला में अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही एवं सुरक्षित उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आग पर उपयुक्त अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त भवनों में फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन उपकरणों के नियमित रखरखाव तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।


अधिकारियों ने सभी कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी संचालकों से अपील की कि वे अपने संस्थानों में फायर सेफ्टी के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें, नियमित रूप से सुरक्षा ऑडिट कराएं तथा स्टाफ एवं विद्यार्थियों को समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here