नित्य संदेश, इंदौर। आज शाम भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, मीडिया प्रभारी वरुण पाल, विवेक शर्मा, घनश्याम चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है, आगे जाकर आपको भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करना है, तो पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना है, क्योंकि हम एक विचार धारा और एक संकल्प एक भारत श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत- आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य कर रहे हैं, भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में हम पूरे समर्पण के साथ कार्य करें।
भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल हैं जिसमें सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को असाधारण जिम्मेदारी दी जाती है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुरूप कार्य दिया जाता है, इसलिए संगठन का काम पूरे समर्पण भाव से पूरी निष्ठा के साथ करें। पोलिंग बूथ पर, शक्ति केन्द्रों पर भाजपा को सशक्त बनाएंगे तो निश्चित रूप से तेरा वैभव अमर रहे माँ का हमारा संकल्प पूरा होगा।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि जब से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, तब से 50 से अधिक जिलों में प्रवास किया है, लेकिन इंदौर में जो कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्रेम मिला वह अद्भुत है।
उन्होंने कहा कि आज हमारी 21 से अधिक राज्यों में सरकारें है, केंद्र में लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बनी है मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, इसलिए हमारी चुनौतियां भी बढ़ी है, क्योंकि ये सोशल मीडिया और ai का दौर है, सोशल मीडिया और ai के माध्यम से हमारे खिलाफ झूठ और षडयंत्र फैलाया जा रहा है, कार्यकर्ता संगठन के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कई वाच टॉवर लगे है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं के काम का आकलन किया जाता है? इसलिए पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरते हुए संगठन के विस्तार में लगे। जो भाजपा की चिंता करता है पार्टी उसकी चिंता करती है। मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली यह सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है। भाजपा का कार्यकर्ता होना ही सौभाग्य और गौरव की बात है, इसलिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियों को मतदान केंद्र पर लेकर जाये।
इस अवसर पर भावेश दवे, नयन दुबे, स्निग्धा मौर्य, रोहित चौधरी, धीरज ठाकुर, निक्की राय, नाना चौधरी, रजत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




No comments:
Post a Comment