नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी विकास ठाकुर को श्री राजपूत करणी सेना का मेरठ जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना व प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के संस्तुति पर किया गया है। विकास ठाकुर इससे पहले राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य के पदाधिकारी रहे हैं। नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मेरठ जनपद में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर देवेन्द्र चौहान, ठाकुर दीपक तोमर, ठाकुर पंकज राणा, ठाकुर बंटी सिसोदिया ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment