Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 30, 2026

49वीं यूपी शूटिंग चैम्पियनशिप में शूट ऑन शूटिंग एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 8 पदकों पर जमाया कब्जा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैम्पियनशिप-2026 में शूट ऑन शूटिंग एकेडमी, पल्लवपुरम फेस-2, मेरठ के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया।

एकेडमी के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय कोच विशाल भटनागर ने 50 मीटर (.22 बोर) फ्री पिस्टल मास्टर मेन इंडिविजुअल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर मेन इंडिविजुअल वर्ग में पंकज रॉयल ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर मेन टीम स्पर्धा में पंकज रॉयल, पवन छाबड़ा और शैलेश कुमार शुक्ला की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर टीम स्पर्धा में राष्ट्रीय खिलाड़ी विपुल अहलावत के मार्गदर्शन में दक्षराज चौहान, प्रणव चौधरी और वीर चौधरी की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। इस शानदार सफलता से खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और एकेडमी में खुशी का माहौल है।

डायरेक्टर एवं कोच विशाल भटनागर ने सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एकेडमी के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेरठ और उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here