Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 23, 2026

बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ जनहित फाउंडेशन ने मेरठ में खोला मोर्चा


नित्य संदेश, मेरठबच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था जनहित फाउंडेशन, मेरठ और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलाइंस, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जनपद मेरठ में जून माह के अंतर्गत 'राष्ट्रीय बाल तस्करी विरोधी अभियान' चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत संस्था कॉर्डिनेटर अजय कुमार ओर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा पूरे जिले के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के दौरान जनहित फाउंडेशन के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता, व्यापारियों और अभिभावकों को बाल तस्करी (Child Trafficking) और बाल श्रम (Child Labour) जैसे गंभीर और संवेदनशील विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
"बाल श्रम और बाल तस्करी मासूमों के बचपन और उनके सुनहरे भविष्य को छीन लेते हैं। यह न सिर्फ कानूनी अपराध है, बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। यदि आपको कहीं भी किसी बच्चे के साथ अन्याय, जबरन मजदूरी या तस्करी से जुड़ा कोई मामला दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन या संस्था को दें। इस अभिशाप को खत्म करने के लिए समाज के हर नागरिक को आगे आना होगा।"

जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल अधिकार कानूनों, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर एक ऐसा सुरक्षित तंत्र (Safety Network) तैयार करना है, जहाँ किसी भी बच्चे का शोषण न हो सके। इस पूरे महीने चलने वाले अभियान को सफल बनाने में जनहित फाउंडेशन की पूरी टीम, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों का विशेष सहयोग मिल रहा है। यह कार्यक्रम मालीपुर ओर मोहमदपुर सिखेड़ा ब्लॉक हस्तिनापुर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here