नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान
के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना एवं संस्थापक निदेशक डॉ. उमेश कुमार पटेल
के नेतृत्व में संस्थान की नवगठित उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार
आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संस्थापक निदेशक बृजपाल सिंह चौहान, प्रदीप गुर्जर, शोध संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह धामा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह धामा, प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह गुमि, चरण सिंह लिसाडी, शोध संस्थान के युवा संयोजक रविंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजीव कुमार तथा टीटू पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्रांतिनायक
शहीद धनसिंह कोतवाल के गौरवशाली इतिहास, उनके योगदान के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा उनके
सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित करने के संबंध में पंकज चौधरी से मार्गदर्शन
प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोध संस्थान के कार्यों
की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए
शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

No comments:
Post a Comment