नित्य संदेश ब्यूरो
हापुड़। वरिष्ठ व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा तथा हापुड़ के पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानिंजय सिंह का भव्य सम्मान अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि एक जून की रात्रि को वरिष्ठ समाज सेवी नरेंद्र अग्रवाल के निवास पर हुई लूट एवं डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही वह अगले ही दिन उनके आवास पर पहुंचे और व्यापारी समाज को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। श्री शारदा ने कहा कि घटना के बाद से वह लगातार मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर, हापुड़ पुलिस प्रशासन, शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा लखनऊ के संपर्क में रहे और पूरे मामले की नियमित निगरानी करते रहे। इसी निरंतर प्रयास, शासन की सक्रियता और पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है कि घटना का सफल खुलासा हुआ, पूरा माल बरामद हुआ और मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
श्री शारदा ने कहा कि पार्टी उनकी माँ है और व्यापारी उनकी आत्मा है, इसलिए व्यापारी समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा की रक्षा के लिए उनका जीवन समर्पित है। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी श्री नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि घटना के बाद जिस प्रकार श्री विनीत अग्रवाल शारदा लगातार शासन, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहे, उससे व्यापारी समाज का मनोबल बढ़ा और न्याय मिलने का विश्वास मजबूत हुआ। उन्होंने बताया कि आज श्री शारदा ने उनकी मेरठ जोन के एडीजी श्री भानु भास्कर से फोन पर वार्ता कराई, जिस पर उन्होंने एडीजी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन की सक्रियता से उन्हें न्याय मिला है। श्री नरेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश सरकार, हापुड़ पुलिस प्रशासन तथा श्री विनीत अग्रवाल शारदा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापारी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और निडर महसूस कर रहा है। आज में इनका सम्मान करके ख़ुद को गोरबान्वित महसूस कर रहा हूँ।
श्री शारदा ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगे, कर्फ्यू, रंगदारी, भय और अपराध के लिए बदनाम था, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलो से व्यापारी प्लायन कर रहे थे आज प्रदेश में नए नये उद्योग डाल रहे हे लेकिन मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा, निवेश और विकास की नई पहचान बन चुका है। एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक निवेश, बेहतर कानून व्यवस्था, 24 घंटे बिजली, आधुनिक आधारभूत संरचना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाया है। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानिंजय सिंह ने कहा कि हापुड़ में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी। मेरा फर्ज हे में हापुड़ में अपराधी को घुसने नहीं दूँगा।
समारोह में उपस्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक श्री विनोद गुप्ता, श्री चक्रवर्ती गर्ग, श्री सुरेश गुप्ता, श्री अमित सिंघल, श्री रविंद्र गुप्ता, श्री नरेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित सुशासन, सुरक्षा और विकास की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित और सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बनकर उभरा है तथा व्यापारियों ने सामूहिक रूप से विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में भी विकास, सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रहित की नीतियों के आधार पर पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

No comments:
Post a Comment