Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 30, 2026

PTC इंदौर की साइबर सुरक्षा रैली: साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता की मुहिम; 'सेफ क्लिक 2.0' से दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), इंदौर में सोमवार को "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


एसपी वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल पैदल रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था।


रैली में संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षक प्रशिक्षुओं के साथ पीटीसी के राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


रैली की शुरुआत पीटीसी के परेड मैदान से हुई और यह डेली कॉलेज रोड, जिला जेल रोड, लोक सेवा आयोग कार्यालय तथा रेसिडेंसी क्षेत्र से होकर पुनः पीटीसी परिसर में संपन्न हुई।

इस दौरान प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली में साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग तथा इंटरनेट इस्तेमाल के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं और स्टाफ को साइबर सुरक्षा जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।


अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में नागरिकों का जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।


पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मोबाइल और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here