Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 23, 2026

26 जून तक मनाया जाएगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नशा मुक्त भारत सप्ताह 17 जून से 26 जून तक मनाया जा रहा है। आज क्षेत्रीय मद्य निषेध विभाग मेरठ द्वारा जागृति नशा मुक्ति केन्द दिल्ली रोड में मेजिक शो का आयोजन किया गया। जादूगर अरविन्द ने अपने जादू शो के द्वारा केन्द्र में भर्ती नशे से पीड़ित मरीजों व उनके परिवारजनों को जादू के जरिये यह उपदेश दिया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति परिवार व समाज को बड़ी हानि पहुंचाता है व नशे से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।


हंसते हंसाते उपस्थित दर्शकों ने जादू का आनन्द लिया। सबने प्रण किया कि अपने जीवन को नशा मुक्त रखेंगे व अपने आसपास के लोगों को भी नशे से बचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी उपदेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज साहनी चीफ ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों को "ना" कहना सीखना चाहिये, नशे से बचने का आसान तरीका है। क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी द्वारा केन्द्र में भर्ती मरीजों, परिवारजनों व जागृति के स्टाफ को शपथ ग्रहण करायी गई। 


कार्यक्रम में मरीजों ने अपने विचार व्यक्त किये उन विचारों को सुनकर क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी ने मरीजों के बीच प्रोत्साहन हेतु शील्ड वितरण किये। चार नशे से पीड़ित मरीजों को चुना गया व रैंक के अनुसार शील्ड वितरित की गई। शील्ड पाकर मरीज व उनके परिवारजन प्रफुल्लित हो उठे। जागृति नशा मुक्ति केन्द के निदेशक हसनैन जैदी काउंसर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। नितिन मल्होत्रा, जमालुद्दी, हर्ष, शादाब आदि भी मौजूद रहे। यह नशा मुक्त भारत सप्ताह 26 जून तक जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here