नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा संस्थान में यूपी पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे देश एवं दुनिया में बढते साईबर अपराधों के मकड़जाल को तोड़ने एवं आम जनमानस को साईबर अपराधों को रोकने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा कार्यशाला-2026’’ का शानदार आयोजन/शुभारंभ किया गया। आगामी पन्द्रह दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर से आये साढे पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों को, देश के जाने-माने दो दर्जन से अधिक साईबर एक्सपर्ट ने साईबर अपराधों की रोकथाम के गुर सिखाए।
कार्यक्रम के समापन पर अभ्यर्थियों को यू.पी. पुलिस की ओर से सर्टिफिकेट एवं विश्वविद्यालय की ओर से “तीन क्रेडिट’’ प्रदान किये जाएंगे।
श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में ’’राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा कार्यशाला-2026 का शुभारंभ मुख्य वक्ता साईबर एक्सपर्ट श्री अमित दुबे, पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, डिप्टी एसपी अंजलि कटारिया, कुलपति श्री कृष्ण कान्त दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर जुबिलेन्ट से निदेशक सुनील दीक्षित, कुलसचिव प्रो. पीयूष पाण्डे, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. सुमन कश्यप, डाॅ. अंजलि भारद्वाज, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. आशिया वाहिद, डाॅ. शिल्पा रैना, डाॅ. मनीष, साईबर एक्सपर्ट भानु शर्मा, डाॅ. विकास पाण्डेय, डाॅ. अमित कुमार, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. पंकज, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के बाद प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव के साथ मिलकर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment