नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। अमरोहा पुलिस एवं श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्षो की भांति देशभर में साईबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए दो वीक के ’’राष्ट्रीय साईबर/सिक्युरीटीज इन्टर्नशिप प्रोग्राम-2026’’ (ए0पी0सी0एस0आई0पी0-2026) का शानदार शुभारम्भ आगामी गुरूवार 11 जून को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में होगा। दो सप्ताह तक चलने वाले इस शानदार ’’साईबर सुरक्षा इन्टर्नशिप’’ प्रोग्राम में देश से चयनित आठ सौ पचास अभ्यर्थियों को साईबर अपराध रोकने की ट्रेनिंग देकर ’’राष्ट्रीय साईबर योद्धा’’ तैयार करेंगे।
अमरोहा पुलिस एवं श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 11 जून गुरूवार से आयोजित होने वाली इस ’’राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा इन्टर्नशिप प्रोग्राम-2026’’ को लेकर आज संस्थान के अब्दुल कलाम कान्फ्रेंस हाॅल में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी एवं समूह अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया किय आगामी 11 जून से शुरू होने जा रही इस ’’राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा इन्टर्नशिप प्रोग्राम-2026’’ में इस बार देशभर से चयनित 850 अभ्यर्थियों को देश के नामचीन दो दर्जन से अधिक ’’साईबर एक्सपर्ट’’ गहन प्रशिक्षण देकर देश के लिए ’’साईबर योद्धा’’ तैयार करेंगे। यू0पी0 पुलिस अमरोहा की ओर से पुलिस अधीक्षक आई0पी0एस0 श्री लाखन सिंह यादव के निर्देशन में कार्यक्रम संयोजक पुलिस उपाधीक्षक श्रीमति अंजलि कटारिया इसकी मुख्य कोर्डिनेटर होगी। दो सप्ताह सफल प्रशिक्षण के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं विश्वविद्यालय की ओर से सफल अभ्यर्थियों को ’’सर्टीफिकेट एवं तीन क्रेडिट’’ प्रदान किये जायेंगे, जोकि विश्वभर में उनकी ’’साईबर विशेषज्ञता’’ का प्रमाण होगा।
प्रेसवार्ता को कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, वित्त निदेशक सी0ए0 युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 आयशा वाहिद, डाॅ0 अंजलि भारद्धाज, डाॅ0 शिल्पा रैना, विशाल शर्मा, राजीव सिंह, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 मनीष शर्मा, एस0एस0 बघेल, डाॅ0 अरूण गोस्वामी, ए0पी0ओ0 कृष्णवीर, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment