नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एआई+ स्मार्टफोन ने हाल ही में लॉन्च किए गए नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो की अगली बिक्री का ऐलान किया है। 26 जून को फ्लिपकार्ट पर हुई पहली बिक्री में दोनों स्मार्टफोन का पूरा स्टॉक बिक गया था। इन स्मार्टफोन्स को 22 जून को आयोजित इंडियाज़ गॉट नोवा कार्यक्रम में पेश किया गया था। यह ब्रांड का प्रमुख लॉन्च इवेंट था, जिसकी मेजबानी जाने-माने गैजेट गुरु राजीव मखनी ने की।
इस कार्यक्रम में कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना तथा एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ भी मौजूद रहे। इसमें एआई+ स्मार्टफोन के ओपन रिव्यू प्रोग्राम के तहत कई जाने-माने टेक क्रिएटर्स, रिव्यूअर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और ग्राहकों ने भी हिस्सा लिया। नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो की अगली बिक्री 30 जून से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है।इस प्रतिक्रिया पर अपने विचार साझा करते हुए, माधव शेठ, सीईओ, एआई+ स्मार्टफोन और संस्थापक, नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, "नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो को ग्राहकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। पहली ही बिक्री में दोनों स्मार्टफोन्स का पूरा स्टॉक बिक जाना इस बात का संकेत है कि ग्राहक किफायती कीमत में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, शानदार डिज़ाइन और बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं। इसी साल की शुरुआत में नोवा 2 और नोवा 2 अल्ट्रा को भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी और हमें खुशी है कि नोवा सीरीज को लगातार ग्राहकों का अच्छा साथ मिल रहा है। हाल ही में शुरू हुई अगली बिक्री के साथ हम देशभर के और अधिक ग्राहकों तक नोवा का अनुभव पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।

No comments:
Post a Comment