नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शनिवार को एफ-13, शास्त्री नगर, निकट कुटी चौराहा, मेरठ स्थित कार्यालय पर 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, मेरठ की प्रबंध कार्यकारिणी की वार्षिक संगोष्ठी एवं बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में संस्थान के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, शोध गतिविधियों के विस्तार तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संस्थान से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद धनसिंह कोतवाल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक हैं जिनके नेतृत्व एवं बलिदान ने 1857 की क्रांति को नई दिशा प्रदान की। बैठक में प्रदेश संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से जयप्रकाश धामा (बागपत) को शोध संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदेश स्तर पर संगठन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए 09 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इनमें डॉ. महेंद्र सिंह धामा बागपत, सुभाष प्रधान व राजबल सिंह (हापुड़), मैनेजर भोपाल सिंह, आचार्य रणधीर शास्त्री, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, अहलकार सिंह नागर तथा सुरेंद्र भड़ाना मेरठ को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित रजनी रानी शंखधर को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रमुख तथा प्रधानाचार्या सुगम सिंह धामा को प्रदेश महिला संयोजिका नियुक्त किया गया। उनके साथ प्रधानाचार्या डॉ. मंजू देवी, एकता चौधरी, बबीता चौधरी, कमलेश आर्य, प्रधानाचार्या बृजेश सिंह, दीपा रावत, अलका पटेल एवं अंशिका को महिला सह-संयोजिका का दायित्व प्रदान किया गया।
युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश युवा कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। रविन्द्र कुमार एडवोकेट को युवा संयोजक नियुक्त किया गया। उनके साथ अमित पंवार हेड़ा बागपत, राजीव पाबला बागपत, प्रियदीप, मनोज धामा, विनय कुमार, संजय धामा बिल्डर,सचिन भगाना एडवोकेट, संदीप प्रधान, चौधरी सतपाल सिंह तेवतिया, राजेन्द्र कश्यप को युवा सह-संयोजक बनाया गया। मांगे राम प्रधान को हापुड़ का जिलासंयोजक बनाया गया। संगोष्ठी में आगामी एवं भविष्य के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी प्रदेश कार्यकारिणियां अपने-अपने क्षेत्रों में वर्ष भर में कम से कम तीन प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन अवश्य करेंगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेरठ में 9 मई क्रांति दिवस की पूर्व संध्या, 30 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती तथा 27 नवंबर क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल जयंती के अवसर पर तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पूरे देश में जनजागरण, संगोष्ठी, विचार गोष्ठी, युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणियां अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों का संचालन करेंगी। शोध संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना, संस्थापक निदेशक- डॉ. उमेश कुमार पटेल, प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रोफेसर डॉ. विवेक त्यागी, पूर्व जी.एम ब्रजपाल सिंह चौहान, इंजीनियर सुरेंद्र वर्मा, एडवोकेट जबर सिंह पूर्व पार्षद गुलवीर सिंह, प्रधानाचार्य संजीव नागर, मुनीश पटेल, प्रदीप गुर्जर सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment