Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जन विश्वास, जनकल्याण और विकास के 12 वर्ष


• विश्वमंच पर भारत की छवि मजबूत राष्ट्र की, यह प्रदर्शनी उसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है - कैलाश विजयवर्गीय


• भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का 

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के जनकल्याण के, जनविश्वास के एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज भाजपा कार्यालय पर उनके कार्यकाल में हुए एतिहासिक कार्यों की प्रदर्शनी का शुभारंभ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मप्र वेयरहाउस एवं कार्पोरेशन अध्यक्ष संजय नगाईच, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, गोलू शुक्ला, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल ने किया। 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाई, उन पर काम किया हमें कहते हुए गर्व है कि ऐसा कोई सा वर्ग नहीं है जिसके लिए मोदी जी ने योजना नहीं बनाई हो, सबका साथ - सबका विकास - सबका विश्वास का मूलमंत्र उनकी योजनाओं में झलकता है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहें है, मैं उनको बधाई देता हूँ। 

उन्होंने कहा कि भारत में ऐसे 2 ही प्रधानमंत्री हुए जिनके नेतृत्व में सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय लिए, भारत अगर परमाणु शक्ति बना तो इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है। अगर आज भारत और भारत की सेना 4 बड़ी शक्तियों में गिनी जाती है, तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। 

आज हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं, ऐसे अनेकों काम है, अनेकों योजना है, अनेकों उपलब्धियां है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत की साख कितनी है, कार्यकर्ता अपने वार्ड से, अपने पोलिंग बूथ से कार्यकर्ताओं, आमजन, रहवासियों और प्रबुद्ध जनों को लेकर आए, जो अपनी बात को समाज तक पहुंचा सकते हैं, मोदी जी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत की छवि मजबूत राष्ट्र की है, यह समझने के लिए यह प्रदर्शनी उसमें बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री अंजू माखीजा, रीना सतीश मालवीय, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, अशोक अधिकारी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी, दीपक जैन  टीनू, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, नेहा शर्मा, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, रितेश शर्मा, राजा कोठारी, प्रकाश राठौर, सुधा सुख्यानी, सतीश शर्मा, संकल्प वर्मा, कमल आहूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here