Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

जिला गंगा समिति द्वारा हस्तिनापुर में गंगा किनारे भव्य रूप से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड गंगा तट पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर योग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम देखने को मिला। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वंदना फोगाट (IFS, डीएफओ मेरठ) ने शिरकत की। योग सत्र का संचालन आयुष विभाग की कुशल प्रशिक्षक उमा एवं हस्तिनापुर से सुनील पोसवाल जी द्वारा किया गया,जिन्होंने मां गंगा के पावन तट पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों जैसे मकर आसान, ताड़ आसान, भुजंगासन,वज्रासन,शवासन आदि आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रत्येक आसन का महत्व बताया गया और मां गंगा की किनारे योग साधकों ने गंभीरता से इनकों किया। योग के माध्यम से स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशिष्ट अतिथियों में जिला मंत्री श्री सुनील पोशवाल, खंड विकास अधिकारी (हस्तिनापुर), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), नायब तहसीलदार, गंगा ग्राम के प्रधान, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग एवं वन विभाग से क्षेत्रीय वनाधिकारी खुशबू उपाध्याय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डीएफओ मेरठ सुश्री वंदना फोगाट जी द्वारा अपने संबोधन में योग के महत्व और गंगा किनारे योग के विशेष आयोजन के विषय में अवगत कराया,उन्होंने कहा कि आजकी इतनी भाग दौड़ की दिनचर्या में प्रातः योग आसन करने से तनाव कम रहता है और मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य सही रहता है। डीएफओ द्वारा सभी से गंगा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की ।

योग के साथ स्वच्छता और पौधारोपण का संकल्प
योग सत्र के उपरांत, सभी युवाओं और प्रतिभागियों को श्री तुषार गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी (नमामी गंगे) मेरठ ने मां गंगा की स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए 'स्वच्छता अभियान' चलाया। इसके साथ ही, पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 'पौधारोपण कार्यक्रम' भी आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर पौधे लगाए।

आयोजन और सहयोग
इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF) इंडिया के श्री गौरा दास जी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति मेरठ के सदस्य प्रियंक भारती एवं अन्य, मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अंत में श्री तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here